‘लॉकअप 2’ के ड्रामे पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा, बोलीं- ‘ये क्या बदतमीजी हो रही है?’

Follow Us

मुंबई। रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में लगातार बढ़ते विवाद और हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच राखी सावंत ने शो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने शो के माहौल पर सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर इस शो में चल क्या रहा है? ये क्या बदतमीजी हो रही है?” शो में हाल ही में प्रतिभागी श्रेया कालरा और अभिनेता राम कपूर के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके अलावा अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच भी लगातार जुबानी जंग और विवाद चर्चा का विषय बने हुए हैं।

राखी सावंत ने बिना किसी का नाम लिए शो में हो रही कथित बॉडी शेमिंग और अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने राम कपूर का बचाव करते हुए कहा, “राम कपूर इतने बड़े कलाकार हैं, उनकी बॉडी शेमिंग की जा रही है। यह बिल्कुल गलत है। किसी को दादा बोल रही है, किसी को कुछ और।” राखी ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, “ये सुनीता जी क्या कर रही हैं? उन्होंने गोविंदा जी के कहां गोली मार दी थी?” इसके बाद उन्होंने फिर दोहराया, “आप लॉकअप देखो… लॉकअप में ये क्या हो रहा है? ये क्या बदतमीजी हो रही है?”

बता दें कि ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में लगातार हो रहे विवाद और टकराव दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।