Lock Upp 2: योगेश-अकांक्षा पर भड़कीं श्रेया, आज के एपिसोड में दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Follow Us

मुंबई। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Lock Upp Season 2 में पहले ही दिन से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। 27 जून के एपिसोड में शुरू हुई योगेश रावत, अकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच की तनातनी अब और बढ़ने वाली है। शो के नए प्रोमो में तीनों के बीच तीखी बहस दिखाई गई है। प्रोमो में श्रेया कालरा, योगेश और अकांक्षा के पुराने रिश्ते और Splitsvilla से जुड़े विवादों को लेकर सवाल उठाती नजर आती हैं। इसके बाद अकांक्षा और श्रेया के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है, जबकि योगेश भी अपनी सफाई देते दिखाई देते हैं। यह टकराव आज के एपिसोड का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

27 जून के एपिसोड में भी योगेश, अकांक्षा और श्रेया के बीच विवाद की शुरुआत दिखाई गई थी, जिसे अब मेकर्स ने नए प्रोमो में और आगे बढ़ाया है। दर्शकों को आज के एपिसोड में इस विवाद का अगला चरण देखने को मिलेगा। वहीं, शो के एक अन्य प्रोमो में अभिनेता राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।