बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया के अनव इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। पेंट और पुट्टी बनाने वाली इस फैक्ट्री की पूरी इमारत आग की चपेट में है। आपको बता दें की मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आग जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया में अनव इंडस्ट्री में आग लगने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वहीं स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए और दमकल कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। दमकल टीम आग को फैलने से रोकने और आसपास की इमारतों को सुरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और आसपास के क्षेत्र को खाली कराने का काम कर रही है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी में कोई इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण सामने नहीं आया है।
तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
