जिले के प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Follow Us

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दुलदुला में भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें की आज जिले के प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के हेलीपैड पर जनसेवा के लिए समर्पित सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन ने मुख्यमंत्री साय को एक बार फिर भावविभोर कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा, जशपुर सदैव मेरे हृदय के अत्यंत करीब रहा है। यहां के हर गांव, हर परिवार और हर कार्यकर्ता से मुझे हमेशा आत्मीय अपनापन मिला है। आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और अपनापन मुझे निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का संबल प्रदान करता है।