रायपुर. वेलेंटाइन डे पर सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मीयों की पार्क, मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर तैनाती की गई है. पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी मौजदू रहेंगे. इन जगहों पर कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निर्देश दिए हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर आज कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. पिछले साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के दौरान मैगनेटो मॉल में हुए उत्पात को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है. शहर के ऊर्जा पार्क, मैगनेटो मॉल, जोरा मॉल, सिटी सेंटर मॉल, गांधी उद्यान गार्डन, मोतीबाग गार्डन, कलेक्ट्रेट गार्डन, निगम गार्डन और राम मंदिर जैसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी.
Valentine Day पर कपल्स को हुई परेशानी, तो पुलिस लेगी एक्शन, चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती
