NCP सांसद की बेटी की शादी; CM फडणवीस, खरगे और राहुल समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Follow Us

लखनऊ। एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की पोती रेवती सुले शनिवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। इस विवाह समारोह में राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

शादी के रिसेप्शन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। इनके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शिरकत की।

इससे पहले शुक्रवार रात संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे। सारंग लखानी विश्वराज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। उनके पिता अरुण लखानी इस ग्रुप के सीएमडी हैं और हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री ली है।