फ्री व्हाट्सएप प्लस सब्सक्रिप्शन सभी यूजर्स के लिए 1 महीने का फ्री ट्रायल

Follow Us

नई दिल्लीे। मशहूर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सर्विस व्हाट्सएप प्लस लॉन्च कर दी है। यह सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए आ गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी सभी यूजर्स को पहले महीने के लिए इसका फ्री ट्रायल दे रही है, ताकि आप इसके खास फीचर्स का अनुभव ले सकें। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आप इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं और इसमें क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे।

कितनी है व्हाट्सएप प्लस की कीमत?
कंपनी फिलहाल 1 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद, इस सर्विस का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको हर महीने 75 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।

फ्री में कैसे एक्टिवेट करें व्हाट्सएप प्लस?
अगर आप भी इस नई सर्विस का फ्री में मजा लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले अपने व्हाट्सएप की प्रोफाइल या सेटिंग्स में जाएं।
यहां आपको सब्सक्रिप्शन का एक नया विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक पॉप-अप विंडो आएगी, इसमें व्हाट्सएप प्लस के सेक्शन पर टैप करें।
इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां इसके सभी फीचर्स की लिस्ट होगी। स्क्रीन पर सबसे ऊपर लिखा होगा- ट्राई व्हाट्सएप प्लस फॉर फ्री।
अब सबसे नीचे दिए गए स्टार्ट फॉर फ्री मंथ बटन पर क्लिक करें।
जरूरी बात: सभी फ्री ट्रायल्स की तरह इसमें भी आपको ऑटो-पेमेंट (Auto-Pay) सेट करना होगा। एक महीना पूरा होने के बाद ही आपके अकाउंट से 75 रुपये कटेंगे। अगर आपको सर्विस पसंद नहीं आती है, तो आप पैसे कटने से पहले इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। इससे आपके पैसे भी बचे रहेंगे और आप 1 महीने व्हाट्सएप प्लस का आनंद भी ले सकते हैं।
नोट: यह ऑफर आईफोन और एंड्रॉयड, दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

व्हाट्सएप प्लस के धांसू प्रीमियम फीचर्स
अगर आप यह सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपको सामान्य वॉट्सएप के मुकाबले कई शानदार फीचर्स मिलेंगे:

एप का रंग बदलें। आपको वाइब्रेंट ब्लू, रॉयल पर्पल, फॉरेस्ट ग्रीन और फ्यूशिया पिंक जैसे 18 नए कलर थीम मिलेंगे, जिससे आप एप का पूरा लुक अपने हिसाब से बदल सकते हैं।
नए एप आइकन्स। आप अपने फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले व्हाट्सएप के हरे आइकन को 14 अलग-अलग डिजाइनों में बदल सकेंगे। इसमें सिंपल और आर्टिस्टिक दोनों तरह के डिजाइन शामिल हैं।
खास रिंगटोन्। कॉल और मैसेज के लिए 10 नई प्रीमियम रिंगटोन्स दी गई हैं।
20 चैट्स करें पिन.नॉर्मल वॉट्सएप में चैट पिन करने की लिमिट काफी कम है, लेकिन इसमें आप अपनी फेवरेट 20 चैट्स को सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।
कस्टम चैट लिस्ट और स्टिकर्स: आपको खास एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक मिलेंगे। इसके अलावा, चैट लिस्ट को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करने का पूरा कंट्रोल भी मिलेगा।