ईरान-अमेरिका डील पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान, बोले- अधिकारों की गारंटी के बाद दी मंजूरी

Follow Us

तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौते को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, शुरुआत में उनकी राय अलग थी, लेकिन ईरान के अधिकारों और हितों की सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद उन्होंने इस समझौते को मंजूरी दी। मोजतबा ने बताया कि, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि समझौते के दौरान ईरान के राष्ट्रीय हितों और प्रतिरोध मोर्चे से जुड़े मुद्दों की रक्षा की जाएगी। इसी आश्वासन के आधार पर उन्होंने अपनी सहमति दी।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि, ट्रंप समझौते को लेकर काफी उत्सुक थे और उन्होंने इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, मोजतबा ने चेतावनी दी कि भविष्य की बातचीत में यदि अमेरिका अतिरिक्त मांगें रखता है तो ईरान उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। बता दें कि, अमेरिका और ईरान के बीच 14 बिंदुओं वाला समझौता हुआ है। इसमें युद्ध रोकने, प्रतिबंधों में राहत, परमाणु हथियारों से जुड़े नियम और ईरान के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता जैसे मुद्दे शामिल हैं।