जजों के लंदन बैडमिंटन टूर्नामेंट की वायरल खबर पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

Follow Us

नई दिल्ली। लंदन में जजों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल होने की वायरल खबर को लेकर विवाद बढ़ गया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने इन खबरों को गलत और भ्रामक बताते हुए इन्हें हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले पर हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। एसोसिएशन की ओर से पेश वकील अपूर्व कुरुप ने कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों से बैडमिंटन खेल की छवि प्रभावित हो रही है। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि, कथित फर्जी खबरें तेजी से फैल रही हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, कुछ केंद्रीय मंत्रियों और करीब 75 जजों ने लंदन जाकर बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि आयोजन सरकारी पैसे से हुआ। हालांकि, सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इन दावों को खारिज कर दिया है। यूनिट के अनुसार, वायरल तस्वीरें लंदन की नहीं बल्कि वर्ष 2025 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम की हैं। अब दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि वायरल सामग्री को हटाने को लेकर क्या आदेश दिया जाता है।