कलेक्टर व एसपी ने हेलीपैड एवं कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Follow Us

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल तथा राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजीरमा के ऑडिटोरियम हॉल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी की जानी है। इस अवसर पर राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजीरमा के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कलेक्टर वसंत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान आईपीएस राहुल बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम बनसिंह नेताम, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.के. सिन्हा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा, उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित कमल पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।