होर्मुज हमले में मारे गए शिवानंद चौरसिया का शव पहुंचा, गांव में शहीद दर्जे की मांग पर धरना

Follow Us

देवरिया। होर्मुज हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव सुरौली पहुंचा, जहां माहौल गमगीन हो गया। शव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने एम्बुलेंस को रोककर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा दिया जाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाएंगे और एम्बुलेंस को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

शिवानंद के एक मित्र ने भावुक होकर कहा, “हमारी बस एक ही मांग है कि हमारे भाई को शहीदी का दर्जा दिया जाए और जब तक यह नहीं होता, हम यहीं बैठे रहेंगे और एम्बुलेंस को आगे नहीं जाने देंगे। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को संभालने और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवानंद चौरसिया की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और लोग सरकार से उचित सम्मान और सहायता की मांग कर रहे हैं।