रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए नल कनेक्शनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घर के बाहर लगे कनेक्शन में सोखता गड्ढा निर्माण एवं टोटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपको बता दें की कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पेंशन, राशनकार्ड सहित विभिन्न अभिलेखों व पंजियों की जांच की। जन्म-मृत्यु पंजीयन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।
ब्रेकिंग : कलेक्टर ने ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन के लगाए नल कनेक्शनों का किया औचक निरिक्षण
