टेकऑफ के बाद हुआ बड़ा हादसा: अमेरिका का B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत

Follow Us

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से जुड़ी एक बड़ी घटना की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान के क्रैश होने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे टेकऑफ किया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान नियंत्रण खो बैठा और रेगिस्तानी इलाके में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। प्रारंभिक जानकारी में यह भी कहा जा रहा है कि विमान एक रडार आधुनिकीकरण टेस्ट मिशन पर था। इस दुर्घटना में सवार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें सैन्य कर्मी, सरकारी कर्मचारी और ठेकेदार शामिल बताए गए हैं।

एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि, टेकऑफ के तुरंत बाद हुई यह दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी या फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम की समस्या की ओर संकेत कर सकती है, हालांकि असली कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना के बाद एयरबेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और उड़ानों को अन्य बेस की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। अमेरिकी वायुसेना ने इसे गंभीर और दुखद घटना बताया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।