दुनिया में फिर बढ़ा भारत का मान! स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, मिला 33वां वैश्विक अवॉर्ड

Follow Us

नई दिल्ली/ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत बनाने और देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के विभिन्न देशों से मिले वैश्विक सम्मानों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान भारत और स्लोवाकिया के बीच लगातार मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, यह पुरस्कार भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। उन्होंने इसे भारत और स्लोवाकिया की गहरी मित्रता और साझा मूल्यों को समर्पित बताया।

अपने यूरोप दौरे के दौरान पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने प्रवासन, डिजिटल तकनीक, रक्षा, ऊर्जा, नवाचार और निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई पर जोर देते हुए सीमा-पार आतंकवाद की कड़ी निंदा की। स्लोवाकिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।