ओरी की तस्वीरों ने मचाई धूम, KKK 15 के सेट से शेयर की बर्थडे पार्टी की झलक

Follow Us

मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने एक बार फिर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस बार उन्होंने साउथ अफ्रीका में शूट हो रहे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से करण वाही के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक फैंस के साथ साझा की है। शेयर की गई तस्वीरों में ओरी अपने आइकॉनिक सिग्नेचर पोज के साथ शो के कंटेस्टेंट्स के बीच नजर आ रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, रूहानी शर्मा, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक भौमिक, हर्ष गुजराल और करण वाही समेत कई चर्चित चेहरे शामिल दिखाई दिए।

साउथ अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशन के बीच पूरी टीम ने केक कटिंग, मस्ती और हंसी-मजाक के साथ जश्न मनाया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा ओरी के ट्रेडमार्क हैंड पोज की रही, जो हर बार की तरह फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में करण वाही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वहीं शो के कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग और ऑफ-कैमरा मस्ती की भी जमकर तारीफ की। ये तस्वीरें खतरों के खिलाड़ी 15 के साउथ अफ्रीका शेड्यूल की यादगार झलक पेश कर रही हैं।