मोदी-मैक्रों की दोस्ती की दुनिया में चर्चा: गले मिले, सेल्फी ली और ‘धुरंधर’ के गाने से फ्रांस ने जीता दिल

Follow Us

नई दिल्ली/नीस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के रिश्तों की मजबूती एक बार फिर दुनिया के सामने दिखाई दी। नीस में हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, गले लगाया और साथ में सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष, शिक्षा और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही 13 महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी, जो रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। मुलाकात के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की सेल्फी साझा करते हुए भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने का जिक्र किया, जिसने भारतीय यूजर्स का ध्यान खींचा। वहीं पीएम मोदी ने भी मैक्रों को अपना “मित्र” बताते हुए बातचीत को बेहद सार्थक और भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस रक्षा, तकनीक, स्पेस, इनोवेशन, आतंकवाद-रोधी सहयोग और आर्थिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करेंगे। इसके अलावा आवश्यक खनिजों और तकनीकी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने के लिए दोनों देशों ने नया आर्थिक सुरक्षा संवाद शुरू करने का फैसला किया है। इस मुलाकात ने साफ कर दिया कि, भारत-फ्रांस संबंध अब केवल कूटनीति तक सीमित नहीं, बल्कि गहरी मित्रता और साझा विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।