घरों में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए निर्देशित करने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दरअसल दिनांक 11.01.2026 से 13.01.2026 के मध्य प्रार्थी खेमू साहू निवासी सुंदर नगर रावाभाठा थाना खमतराई जो पारिवारिक कार्यक्रम में सह परिवार बाहर गए थे वापस आए तो देखा उनके घर में ताला टूटा हुआ था एवं अलमारी से रखे हुए सोने चांदी के जेवर 1. सोने की पत्ती 8 नग, सोने की अंगूठी 1 नग, फुल्ली 3 नग, चांदी की पायल 2 जोड़ी, चढ़ी कि अगुंठी 3 नग, चांदी के चम्मच 1 नग, 1 नग चांदी का कटोरी, 1 नग चांदी का गिलास, 1 टीव्ही एवं 2 नग बॉक्स जुमला कीमती 85,000 रू. को अज्ञात चोर चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर घटना स्थल से चोरी कर जाते हुए 04 आरोपीगण दिखे थे. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अध्ययन करने पर आरोपी विधि के साथ संघर्षरत बालक का पहचान हुआ। जो कुछ दिनों से घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसे मुखबीर सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा से घेराबंदी के पकड़ा गया पूछताछ करने अपने साथियों 01. मो. इरफान अंसारी 02. पप्पू चंद्राकर 03 कुलेश साहू के साथ चोरी करना बताये, आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के गये मशरूका को वजाप्ता कर आरोपियों के कब्जे से जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। वहीं घटना के बाद से प्रकरण के आरोपी कुलेश साहू फरार है, जिसका पता तलाश जारी है। नाम गिरफ्‌तार आरोपी

01. मो. इरफान अंसारी पिता शराफत अंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी खेल मैदान रावाभाटा

02. पप्पू चंद्राकर पिता तिलक चंद्राकर उम्र 19 वर्ष निवासी खेल मैदान रावांभाठा

03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक