सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 अधिकारियों के तबादले

Follow Us

सूरजपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में 3 थाना प्रभारियों (TI), 3 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नरेंद्र मिश्रा को सूरजपुर से जयनगर थाना प्रभारी, राजेंद्र साहू को रामानगर थाना प्रभारी और बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, गंगासाय पैंकरा तथा सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा का भी तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इन्हीं शिकायतों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा।