16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव 2026 को लेकर आदेश जारी

Follow Us

रायपुर। 16 जून से ही स्कूल खुलेंगे। शाला प्रवेश उत्सव 2026 को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में लिखा है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है कि छात्र- छात्राओं को स्वच्छ व सुन्दर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जावें । स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून, 2026 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। इस हेतु यह अत्यंत आवश्यक है कि शाला – प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी किया जावें । शाला प्रवेश उत्सव हेतु निम्नानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें

प्रवेश उत्सव के पूर्व संपादित किये जाने वाले विशेष कार्य

1. शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे तथा यथासंभव बैनर-पोस्टर लगाया जावे, रैली निकाली जावे। गांवों में तथा शहरी वार्डो में मुनादी कराई जावे। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जावे।

2. शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन / परिसर /अध्यापन कक्षों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कर ली जावे शाला को आकर्षक एवं परिसर में प्रिन्ट – रिच वातावरण बनाया जावे। मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 15 जून 2026 तक पूर्ण कर ली जावे ।

3.शाला स्तर/संकुल स्तर / ब्लॉक स्तर / जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जावे ताकि सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सकें, इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली जाये।

4. विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से ही संधारित कर ली जावे । कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चों की सूची प्राप्त करें तथा इसी प्रकार कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की सूची एवं टी. सी. प्रधाने पाठक, प्राथमिक शाला से प्राप्त कर कक्षा छठवीं में प्रवेश की कार्यवाही की जावें ।

5. बच्चों को प्रेरित कर पुनः शाला की मुख्य धारा में जोड़े। ध्यान रखें यह वास्तविक होना चाहिए।