मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर ने कान्स 2026 में आलिया भट्ट की उपस्थिति को लेकर हुई ट्रोलिंग और कथित “पेड पीआर कैंपेन” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के सोशल मीडिया दौर में कलाकारों के लिए वास्तविक और प्रामाणिक बने रहना सबसे महत्वपूर्ण है। अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा कि कलाकारों को असुरक्षा और ईर्ष्या से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई अपनी छवि को नियंत्रित करने या लोगों की सोच को प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो दर्शक उसे आसानी से पहचान लेते हैं।
शाहिद कपूर ने यह भी कहा कि लोकप्रियता और सफलता के साथ आलोचना और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आती हैं, जो सार्वजनिक जीवन का हिस्सा हैं। उनके इस बयान को सोशल Media पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली है और कई लोगों ने उनके जवाब को संतुलित एवं परिपक्व बताया है। गौरतलब है कि कान्स 2026 में आलिया भट्ट के रेड कार्पेट अपीयरेंस से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई।
