रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के पांच कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। जारी आदेश के अनुसार रमा दंडोतिया और माया देवी साहू को सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) से अनुभाग अधिकारी (एसओ) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं मनीषा पंडा, राशदा बानो और राजेश गुप्ता को पदोन्नति देकर सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) बनाया गया है।
