बैलगाड़ी पर निकली विधायक दीपेश साहू की बारात, डिप्टी सीएम अरुण साव भी हुए शामिल

Follow Us

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से सादगी और परंपरा की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू ने एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेने का फैसला किया।

इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि, विधायक दीपेश साहू की बारात किसी लग्जरी गाड़ी के बजाय पारंपरिक बैलगाड़ी पर निकली। इस अनोखी बारात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत प्रदेश के कई मंत्री और कद्दावर नेता बाराती बनकर शामिल हुए। सामूहिक विवाह का आयोजन होने के बावजूद लोगों में उत्साह किसी भव्य शादी जैसा ही नजर आया, जहां घराती और बाराती दोनों ही पूरे जोश के साथ जश्न मनाते दिखे। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई वीआईपी शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे।