सुशासन तिहार में सीएम साय का मेगा दौरा: दुर्ग-बेमेतरा को देंगे विकास की सौगात, लेंगे जनसमस्याओं का फीडबैक

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग और बेमेतरा जिले के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों को नई गति देंगे। दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने से होगी। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे, जहां सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। दोपहर 3 बजे वे सुशासन तिहार से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री बेमेतरा पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 9 बजे रायपुर लौटेंगे।