सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिले में 32 पाव अवैध शराब के साथ आरोपीगिरफ्तार

Follow Us

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सारागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना सारागांव पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवनारायण राठौर निवासी सारागांव को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार 560 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश एवं आरक्षक दुर्गेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।