Box Office: अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ को मिला शानदार स्टार्ट, जानें ‘दृश्यम 3’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिपोर्ट

Follow Us

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगातार धमाका देखने को मिल रहा है। वहीं इस शुक्रवार अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने नई एंट्री दी है। इसके अलावा मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी नई रिलीज फिल्म है। इन नई रिलीज फिल्मों के बीच ‘करुप्पु’, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में भी अभी तक बनी हुई हैं। आपको बता दें की अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस शुक्रवार की नई रिलीज फिल्म है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। अनन्या की फिल्म ने पहले दिन 2.90 करोड़ रुपए के साथ एक धीमी शुरुआत की है। अब देखना ये है कि फिल्म वीकेंड पर कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं। वहीं मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत भी की। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे दिन ‘दृश्यम 3’ ने 11.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो उसके पहले दिन की कमाई से कम है। इस तरह से दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही है। शुक्रवार को अपने आठवें दिन ‘पति पत्नी और वो दो’ ने सिर्फ 1.35 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 30.35 करोड़ रुपए हो गया है। अलग-अलग जॉनर की इन नई रिलीज फिल्मों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं को दिखाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ तीसरे हफ्ते भी बनी हुई है। शुक्रवार को अपने 16वें दिन फिल्म ने 82 लाख रुपए की कमाई की है। इससे पहले गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपए रहा था। वहीं फिल्म की कुल कमाई 16 दिनों में 25.42 करोड़ रुपए हो गई है।