कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार, अरुण साव बोले- ऐसे नेताओं से सिमट रही पार्टी

Follow Us

रायपुर। प्रदेश के राजधानी रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों को लेकर दिए गए दीपक बैज के बयान ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बैज के बयान का समर्थन करते हुए सवाल उठाया कि, प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं से देश के लिए क्या बड़ी उपलब्धि लेकर आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, केवल फोटो खिंचवाने और औपचारिक मुलाकातों से जनता का भला नहीं होगा। वहीं भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं की भाषा और राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। साव ने कहा कि, इस तरह के बयान कांग्रेस की “घटिया मानसिकता” को दर्शाते हैं और यही कारण है कि, पार्टी लगातार जनता से दूर होती जा रही है। सुशासन तिहार और किसानों के मुद्दे पर भी दोनों दलों के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई। अमरजीत भगत ने प्रदेश में भूमाफियाओं और खाद संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा, जबकि अरुण साव ने कहा कि सरकार जनता और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। भाजपा के प्रस्तावित घर-घर सर्वे अभियान को लेकर भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक वार किए।