केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे

Follow Us

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार रात 8.15 में रायपुर पहुंचे। शाह आज रात यहीं रुकेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा प्रभु श्रीराम के ननिहाल एवं माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। केंद्र सरकार के सतत सहयोग से छत्तीसगढ़ निरंतर शांति, सुशासन और विकास के उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। माननीय गृहमंत्री जी के दृढ़संकल्प, मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से बस्तर आज नक्सलमुक्त होकर प्रगति की नई उड़ान भर रहा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह प्रवास प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा सुरक्षित और समृद्ध बस्तर के हमारे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह कल नेतानार जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे। इसके अलावा डायल-112 के 400 वाहन रवाना करेंगे।

इस दौरान उनका फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा।

खास बात यह है कि इस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी।

डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है।