नई दिल्ली। आज 6 मई को प्लैटिनम की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। बाजार में करीब 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद इसकी कीमत 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी यही दरें देखने को मिल रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि, सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब ज्वेलरी मार्केट पर साफ दिख रहा है। जहां पहले ग्राहक 22 या 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, वहीं अब बजट के चलते लोग वैकल्पिक धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं।

इसी कारण 18, 14 और 9 कैरेट ज्वेलरी की मांग में तेजी आई है। प्लैटिनम भी अब धीरे-धीरे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है, क्योंकि इसका सादा और आधुनिक लुक ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच उपभोक्ता अब “स्मार्ट शॉपिंग” को प्राथमिकता दे रहे हैं और हल्के, ट्रेंडी तथा किफायती डिजाइन वाले आभूषण खरीद रहे हैं। देश के सभी बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमतों में समानता बनी हुई है, जो बाजार में स्थिरता का संकेत है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में स्थिरता और घरेलू मांग में संतुलन के कारण कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है। फिलहाल 10 ग्राम प्लैटिनम का रेट 61,060 रुपये पर स्थिर बना हुआ है।
