अमृता फडणवीस का ‘ग्लैमरस’ अवतार: ₹1.31 लाख के शिमरी गाउन में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

Follow Us

​महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अपने एलिगेंट स्टाइल और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया हो या फिर कोई हाई- प्रोफाइल इवेंट, उनका हर लुक लोगों का ध्यान खींच लेता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा है ही हुआ, जब वह शिमरी गाउन पहनकर बॉलीवुड सितारों के बीच एक इवेंट में पहुंचीं और अपने चाहने वालों को स्टाइलिश रूप से इंप्रेस कर दिया। दरअसल, चमचमाते ब्लू गाउन में मिसेज फडणवीस बेहद स्टनिंग नजर आईं, तो उनका खुद को ग्रेस के साथ कैरी करने का कॉन्फिडेंस और क्लासी स्टाइल साफ झलक रहा है। तभी तो बमन ईरानी की स्पाइरल बाउंड के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही उन्होंने अपने सिग्नेचल एलिगेंस से लाइमलाइट अपने नाम कर ली और उनका स्टाइल भी शानदार लगा। जिसे उन्होंने एफर्टलेस तरीके से फाइनल टच दिया। जिससे आप भी चाहें तो स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। वहीं अमृता का लुक ग्लैमरस के साथ ही मॉडर्न, एलिगेंट और पॉलिश्ड वाइब्स दे रहा है। जिसके लिए वह फेमस डिजाइनर अमित अग्रवाल के मैटेलिंक ग्लिच गाउन को पहने दिखीं। जिस पर मैटलिंक थ्रेड से खूबसूरत काम हुआ है, तो इसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 1,31,500 रुपये दी गई है। जिसमें शिमर, फिटिंग और स्टाइलिंग का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिला।

पहना अमित अग्रवाल का गाउन

आपको बता दें की ​अमृता के गाउन के अपर पोर्शन में ढेर सारी शाइन देखने को मिल रही है, जिसे हाथ से बुना गया है और इसके लिए मैटेलिक थ्रेड्स का इस्तेमाल हुआ। यही वजह है कि गाउन में जो शिमरी, लाइट- रिफ्लेक्टिंग इफेक्ट दिख रहा है, वो बहुत नेचुरल और रिच लग रहा है। यह सेक्विन और ग्लिटर जैसा नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा प्रीमियम और टेक्सचर्ड फिनिश देता है। गाउन पर हुआ ओम्ब्रे ग्लिच डिजाइन इसका सबसे यूनिक एलिमेंट है। ओम्ब्रे का मतलब है कलर का धीरे- धीरे ट्रांजिशन, जैसे यहां अमृता के गाउन में पर्पल से डार्क ब्लू की तरफ का स्मूद शिफ्ट देखने को मिलता है। ग्लिच पैटर्न इसे आर्टिस्टिक और मॉडर्न टच देता है, जिसमें टेक्सचर थोड़ा डिस्टॉर्टेड इफेक्ट जैसा लगता है। जिससे गउन में डेप्थ और विजुअल इंटरेस्ट बढ़ता है, खासकर लाइट पड़ने पर यह चमकता है। वहीं इस ड्रेप्ड गाउन को वी नेक देकर डिजाइन किया, जो वेस्ट एरिया पर फोकस लाता है और सिल्हूट को एलिगेंट दिखाता है। जहां पूरा अपर पोर्शन मैटेलिक थ्रेड्स से बना है, तो वेस्ट पर बनी नॉट ओम्ब्रे और प्लीटेड स्कर्ट को सेंटर से फैलाते हुए खूबसूरत फ्लो में देता है। जिसमें बॉडी शेप और ज्यादा डिफाइंड लगती है।, वहीं, शिफॉन से बना स्कर्ट पोर्शन चलते समय ग्रेसफुल मूवमेंट लाकर लुक में परफेक्ट बैलेंस बना रहा है। ​अमृता ने लुक को स्टाइल करने के लिए जूलरी को मिनिमल रहने दिया। वह स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने दिखीं, जो पर्पल टोन के साथ मैच कर रह हैं, तो कुछ रिंग्स और ब्रेसलेट भी वेअर किए। जिन्होंने गाउन को ओवरपावर न करते हुए उसकी ब्यूटी को एन्हांस किया। वहीं, सॉफ्ट वैवी ओपन हेयर के साथ न्यूड-पिंक शेड लिप्स के साथ हल्का शिमरी टोन मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर गया।

अमृता के लुक से मिली टिप्स