आज 01 मई ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और उनकी युति जीवन में बड़े बदलावों का संकेत देती हैं. 30 अप्रैल का दिन इसी दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुद्धि के कारक बुध एक साथ मेष राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. यह योग सफलता, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है. खास बात यह है कि बुध का यह गोचर सुबह 6: 55 मिनट पर होगा और वे 15 मई तक मेष राशि में रहेंगे. इस दौरान 16 दिनों का यह समय कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. आपको बता दें की ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़े अवसर मिल सकते है. रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे और आय में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है.
मेष राशि
आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होने वाली है. व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा. नौकरी में प्रमोशन के योग है. व्यापार में बड़ा सौदा मिल सकता है. विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं.
सिंह राशि
भाग्य पूरी तरह साथ देगा. सरकारी काम पूरे होंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं.
कर्क राशि
करियर में नई ऊंचाई मिलेगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई नौकरी के मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा.
धनु राशि
रचनात्मकता में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संतान से सुख मिलेगा. नई योजनाओं से लाभ होगा. आय के नए स्रोत बन सकते है. बड़े ऑफर मिल सकते हैं. व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है.
