Patriot Review: ममूटी और मोहनलाल की जुगलबंदी ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर छा गई फिल्म

Follow Us

मुंबई। ‘पैट्रियट’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो आज 1 मई को फिल्म की रिलीज के बाद खत्म हुआ। ममूटी और मोहनलाल की इस फिल्म की रिलीज के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ को लेकर एक्स पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। यूजर्स को फिल्म का पहला भाग काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘बेहतरीन फिल्म, धीमी शुरुआत के बाद ब्रेक तक धीरे-धीरे चरम पर पहुंचती है। यह दमदार कंटेंट वाली फिल्म है, जिसमें कई शानदार पल हैं। अब दूसरे हाफ का बेसब्री से इंतजार है।’ वहीं कई यूजर्स को इस फिल्म में मोहनलाल का अभिनय काफी पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, ‘मोहनलाल के कैमियो पर सब कुछ निर्भर करता है। यही वजह है कि इस बड़ी फिल्म के लिए मोहनलाल को लिया।’ आपको बता दें की ‘पैट्रियट’ का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फासिल, नयनतारा और कुंचाको बोबन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएं। ‘पैट्रियट’ आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म है। ‘पैट्रियट’ को फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है।