सुरालवालों की प्रताड़ना से तंग होकर युवती ने दी जान, मां ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Follow Us

पुणे, महाराष्ट्र। पुणे के इंद्रापुर तालुका में एक विवाहित युवती शिवानी विकास शिंदे ने अपने ससुरालवालों की लगातार प्रताड़ना और मानसिक दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शिकायत में बताया गया है कि पति विकास शिंदे, देवर प्रकाश शिंदे और सास सुरेखा शिंदे ने शिवानी के चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की। साथ ही, उसके मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया गया। लगातार परेशान किए जाने के बाद शिवानी ने यह दुखद कदम उठाया। मृतका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा कि जो भी व्यक्ति इस कदम के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।