गोल्ड सिल्वर प्राइस: सोना हुआ सस्ता, चांदी की रफ्तार ढीली, जानें आज का ताजा रेट

Follow Us

नई दिल्ली। अप्रैल के आखिरी दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 30 अप्रैल को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में कमजोरी का दौर थमता नजर नहीं आ रहा। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर करीब 1,50,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं मुंबई में इसकी कीमत लगभग 1,50,430 रुपए रही। एक दिन पहले भी सोने के दाम में करीब 1,500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सोने-चांदी पर पड़ा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे महंगाई का दबाव बना हुआ है। इसी कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। देश के अन्य शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना करीब 1,52,180 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में लगभग 1,50,430 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर करीब 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि, वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।