टीम इंडिया: चैंपियन बनते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड का ख़िताब किया अपने नाम

Follow Us

भारत में टी20 सीरीज की धूम लगातार जारी रही। भारत ने सबसे पहले 2007, फिर 2024 में टी20 विश्व कप खेला और जीता और अब टी20 विश्व कप 2026 ऐतिहासिक होने वाला है। अगर भारतीय टीम चैंपियन बनती है तो रिकॉर्ड बुक बदल जाएगी। इतिहास फिरसे रचा जाएगा। एक-दो नहीं बल्कि पूरे 3 धांसू रिकॉर्ड भारत के नाम होंगे। इस विश्व कप के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वो सूर्या की सेना कर दिखाएगी। ये वो 3 रिकॉर्ड हैं, जो अब तक पूरी दुनिया के लिए एक सपने की तरह हैं, जो आज तक हकीकत नहीं बने, लेकिन अब भारत के पास ना सिर्फ इन सपनों को हकीकत बनाने का सुनहरा मौका है बल्कि दुनिया को बताने की भी बारी है कि भारत ना सिर्फ खिताब जीतता है बल्कि उसे डिफेंड भी करना जानता है। चलिए देखते है भारत के 3 धांसू रिकार्ड्स।

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत-श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है, जो 7 फरवरी से शुरू होगा और 8 मार्च तक चलेगा। कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं भारत पहला मैच 7 तारीख को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। भारत अपने घर में खेल रहा है, इसलिए यह उसके लिए प्लस प्वाइंट है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है। आपको बता दें की रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। अगर भारत इस बार चैंपियन बन गया तो वो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 3 खिताब जीतने वाला इकलौता देश बन जाएगा। अब तक 9 एडिशन में से टीम इंडिया 2 दफा चैंपियन बन चुकी है। सबसे पहले 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब आया था, फिर रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में देश को दूसरी ट्रॉफी दिलाई थी। और अब सूर्या की बारी है। 2 बार विश्व कप जीतने वाले देशों में भारत के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक दफा ये ट्रॉफी अपने नाम कर चुके है।