सोने-चांदी के दामों ने बदला अपना रुख, दोनों के भाव में आई गिरावट, जाने आज का ताजा दाम

Follow Us

सोने-चांदी के दामों में लगातार बढोतरी होने के कारन लोग काफी परेशान चल रहे थे। शुक्रवार सुबह दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार कर रही थीं, किन्तु आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत सुबह 17 हजार रुपये से ज्यादा गिर गई। आपको बता दें की इस गिरावट के बाद चांदी का भाव करीब 3.82 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया। वहीं सोना भी करीब 3 हजार रुपये सस्ता हो गया और इसका भाव लगभग 1 लाख 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस हफ्ते तेज बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिसकी वजह से कीमतों पर दबाव आया। इससे पहले कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। शुरुआती गिरावट के बाद सुबह दोनों धातुओं में थोड़ी रिकवरी भी दिखी। आज करीब 10 बजे चांदी 3 लाख 88 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी, जो 11 हजार 8 सौ 93 रुपये कम थी। वहीं सोना 2 हजार 105 रुपये गिरकर 1 लाख 67 हजार 298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं बात करे अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो वहां भी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। मजबूत डॉलर की वजह से सोने पर दबाव बना रहा। हालांकि, भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में दिलचस्पी बनाए हुए हैं। इसी कारण जनवरी महीने में सोना अब तक के अपने सबसे अच्छे प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा था। यह 1980 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त हो सकती है। 0124 GMT तक स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी गिरकर 5,346.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में यह 5,594.82 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। गिरावट के बावजूद जनवरी में सोने की कीमतों में 24 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। यह लगातार छठा महीना है जब सोने की कीमतों में तेजी आई है। जनवरी 1980 के बाद यह सबसे बड़ी मासिक बढ़त मानी जा रही है। वहीं इस बीच डॉलर इंडेक्स में हल्की तेजी देखी गई। इसे इस हफ्ते फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को जस का तस रखने के फैसले से सहारा मिला। हालांकि, डॉलर इंडेक्स अब भी लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है।