एमसीबी। जिले में बढ़ती गर्मी और गहराते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के लिए सक्रियता दिखाई। प्रशासन और विभाग की टीम ने विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत घाघरा, बेला और लरकोड़ा में लंबे समय से खराब और बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने हैंडपंप सुधार को प्राथमिकता पर रखा। विभाग की तत्परता के कारण अब ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए दूर नहीं भटकना पड़ रहा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की संवेदनशीलता और कार्यवाही की सराहना की। जिलेभर में अभियान लगातार जारी है और विभाग का लक्ष्य है कि इस गर्मी में किसी भी ग्रामीण को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
भीषण गर्मी में ग्रामीणों को बड़ी राहत, कई गाँवों में हैंडपंप हुए दुरुस्त
