नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में लापरवाही बरतने और पक्षपात के आरोप में चुनाव आयोग ने छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। आयोग ने मुख्य सचिव पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र भेजकर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। निलंबित अधिकारियों में आईपीएस, एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक शामिल हैं। चुनाव आयोग ने संदीप सरकार, प्रभारी अधिकारी हिंगलगंज पुलिस स्टेशन को निलंबित करने के साथ ही तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। इसके अलावा, संदीप गराई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर इंचार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन), अजय बाग (इंस्पेक्टर इंचार्ज, फलता पुलिस स्टेशन) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर इंचार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन) को भी निलंबित किया गया। चुनाव के दौरान अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने के लिए डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को चेतावनी दी गई है। मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि आयोग के आदेशों को तुरंत लागू किया जाए और अनुपालन रिपोर्ट सुबह 11:00 बजे तक भेजी जाए। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और आचार संहिता का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पश्चिम बंगाल चुनाव में लापरवाही, 6 पुलिस अधिकारी निलंबित
