होर्मुज में बढ़ा तनाव! अमेरिकी सेना ने 31 ईरानी जहाज लौटाए, मिडिल ईस्ट में टकराव के संकेत तेज

Follow Us

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि, ईरान के खिलाफ जारी समुद्री नाकेबंदी के दौरान 31 जहाजों को वापस लौटाया गया। इनमें ज्यादातर तेल टैंकर बताए जा रहे हैं। अमेरिका के इस कदम के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात और संवेदनशील हो गए हैं। CENTCOM के मुताबिक, 13 अप्रैल से लागू इस नाकेबंदी का मकसद ईरान से जुड़े समुद्री व्यापार पर दबाव बनाना है। अमेरिकी सेना ने स्पष्ट कहा है कि, ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने या वहां से निकलने वाले जहाजों की निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें रोका जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि, रोके गए अधिकांश जहाजों ने अमेरिकी निर्देशों का पालन किया।

इस अभियान में अमेरिका ने बड़े स्तर पर सैन्य ताकत तैनात की है। इसमें हजारों सैनिक, फाइटर जेट, निगरानी विमान, युद्धपोत और ड्रोन शामिल हैं। जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति भी है। सबसे ज्यादा असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दिख रहा है, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम मार्ग माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक निकट भविष्य में यहां सामान्य ट्रैफिक बहाल होने की संभावना कम है। सीजफायर की चर्चा के बीच इस नई कार्रवाई ने संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में टकराव की आशंका अभी टली नहीं है।