सोने चांदी से के दामों ने छुआ आसमान, क्या दामों में होगी और वृद्धि, जाने आज का भाव

Follow Us

आज 29 जनवरी को फिर सोने के दामों में देखी जा रही है। दिन ब दिन इनके दामों में अधिक से अधिक मात्रा में वृद्धि थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए सोना लेना उनको आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,67,240 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में सोने की कीमत 1,67,090 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्पॉट कीमत 5,256.35 प्रति औंस चल रही है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख की वजह से सोने के दाम बढ़े हैं। वहीं बात करे अमेरिका की तो अमेरिकी डॉलर पिछले चार साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,67,090 प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,160 प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,67,090 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1,53,160 प्रति 10 ग्राम है। आपको बता दें की इस बीच अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और महंगाई व रोजगार से जुड़े जोखिम फिलहाल कम हैं। इस बयान से साफ है कि ब्याज दरों में कटौती के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिन की बैठक के बाद बेंचमार्क ब्याज दर को 3.50% से 3.75% के दायरे में बनाए रखने का फैसला किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में तेजी अभी जारी रह सकती है। सोसाइटी जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमत $6,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है व.हीं मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि तेजी के हालात में सोना 5,700 प्रति औंस तक जा सकता है। इसके साथ ही चांदी के दाम में भी वृद्धि बढ़ती जा रही है। इनके दामों में और अधीर बढ़ोतरी हो सकती है।