दुर्ग। दुर्ग जिला न्यायालय परिसर में आज अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उपस्थित होकर दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर सभी विजयी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश शर्मा तथा लगातार पांचवीं बार सचिव पद पर विजयी होकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले अधिवक्ता रविशंकर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पूजा मोगरी, सह सचिव राकेश यदु, सह सचिव (महिला) कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला), कोषाध्यक्ष साकेत आर. मिश्रा, ग्रंथालय सचिव ज्ञानप्रकाश तिवारी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) कु. दशोदा को भी बधाई दी गई।

इस दौरान अरुण वोरा ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और नए पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संघ को और अधिक सशक्त बनाते हुए अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया।अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवनिर्वाचित टीम का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।वोरा के साथ भाजपा पार्षद आशीष चंद्राकर भी मौजूद रहे.
