नई दिल्ली। ब्रोकिंग और फिनटेक कंपनी Angel One ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 83.5% बढ़कर 320 करोड़ पर पहुंच गया है। मजबूत नतीजों के साथ ही कंपनी ने भविष्य की विस्तार योजनाओं को भी गति दी है। कंपनी का कुल राजस्व भी 38.2% बढ़कर 1,459 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह 1,056 करोड़ था। ग्राहकों की बढ़ती गतिविधियों और डिजिटल ट्रेडिंग में तेजी इसका मुख्य कारण रही। इसी अवधि में EBITDA 74.6% बढ़कर ₹598 करोड़ तक पहुंच गया, और EBITDA मार्जिन भी 32% से बढ़कर 41% हो गया, जो ऑपरेशनल दक्षता में सुधार को दर्शाता है।

बोर्ड ने 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह कदम कंपनी की फंडिंग जरूरतों और विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है। वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार में भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। मार्च 2026 तक प्रबंधित संपत्ति (AUM) 22.7% बढ़कर 100.8 बिलियन तक पहुंच गई। वहीं, एसेट मैनेजमेंट सेगमेंट में 3.6 बिलियन AUM दर्ज हुआ। हालांकि, कंपनी ने संकेत दिया है कि, FY27 की पहली तिमाही में खर्चों का दबाव बढ़ सकता है, जिसमें IPL से जुड़े खर्च, वेतन वृद्धि और स्टॉक ग्रांट शामिल हैं। शेयर बाजार में Angel One का स्टॉक NSE पर ₹292.61 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 35% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,640 करोड़ है।
