अगर आपको भी यह समस्या है तो भूल से भी न पियें गन्ने का जूस

Follow Us

नई दिल्ली। गन्ने का जूस (Sugarcane juice) आमतौर पर ठंडा, ताज़गी देने वाला और पोषक होता है और गर्मी के मौसम में इसे पीने का मजा ही कुछ और है. गर्मी में जब गन्नेआपको भी है ये समस्या का जूस पीते हैं तो गला बिल्कुल तर जाता है. लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए या सीमित मात्रा में लेना चाहिए. अगर आपको भी इनमें से कोई समस्या है तो आप गन्ने का जूस ना पियें तो ही बेहतर होगा

मधुमेह (Diabetes) के मरीज
गन्ने के जूस में शुगर बहुत ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए डायबिटीज वालों को इसे अवॉइड करना चाहिए.

वजन कम करने वाले लोग
अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो गन्ने का जूस नुकसान कर सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और प्राकृतिक शर्करा ज्यादा होती है.

पाचन संबंधी समस्याएं वाले लोग
जिन लोगों को पेट में गैस, दस्त या इन्फेक्शन की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस सही नहीं है, खासकर अगर यह साफ-सफाई से न बना हो.

कमजोर इम्युनिटी वाले लोग
सड़क किनारे मिलने वाला गन्ने का जूस अक्सर हाइजीनिक नहीं होता, जिससे बैक्टीरिया या इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

किडनी रोग वाले मरीज
इन लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम और शुगर का स्तर उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

जिन्हें एलर्जी या स्किन रिएक्शन होता है
कुछ लोगों को गन्ने के जूस से एलर्जी या त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है, ऐसे में इसे बंद कर देना चाहिए.