पिता-बेटी की मेहनत का कमाल: 4 महीने की कड़ी मेहनत से तैयार की नीता अंबानी की खास साड़ी, पोल्की और हीरों के हार में दिखा रॉयल अंदाज

Follow Us

मुंबई। ​नीता अंबानी का साड़ी लव किसी से छुपा नहीं है। वह अपनी साड़ियों के जरिए भारतीय कारीगरी को बड़ी खूबसूरती से देश- दुनिया के सामने पेश करती हैं, तो अब उनकी पापा- बेटी की जोड़ी द्वारा बनाई गई खास साड़ी पर सबका ध्यान अटक गया। हाथ से बुनी इस साड़ी को तैयार करने में महीनों का समय लगा, जिसमें मिसेज अंबानी का हमेशा की तरह शाही रूप देखते ही बना। ​दरअसल, नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में हुए एक इवेंट के लिए नीता बनारसी साड़ी पहनकर तैयार हुईं। जिसे मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए उन्होंने कस्टम ब्लाउज पहना और शाही गहनों के साथ इसे सजाया। जिसमें उनका स्टाइल बेहद सुंदर और स्टनिंग लगा। जिससे महिलाएं भी आइडिया लेकर अपने बजट में रॉयल लुक पा सकती हैं, तो चलिए उनके लुक पर नजर डालते हैं। आपको बता दें की इस इवेंट के लिए नीता अंबानी ने हमेशा की तरह क्लासी और हेरिटेज रिच लुक अपनाया। वह पर्पल कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आईं, जिसे स्वदेश लेबल ने तैयार किया। जिसमें उनका लुक टाइमलेस एलिगेंस और इंडियन विविंग हेरिटेज को सेलिब्रेट कर रहा है। जिसे बुनने में मास्टर बुनकर अमरेश कुशवाहा को अपनी बेटी अंगिका कुशवाहा के साथ चार महीने का समय लग गया। तभी तो ये साड़ी इंडियन क्राफ्टमैन शिप की खूबसूरती को बखूबी दर्शाती है।

लेस वाला ब्लाउज है लुक का यूनिक एलिमेंट

वहीं ​नीता की बनारसी साड़ी की डिटेल्स की बात करें, तो यह प्योर मलबरी सिल्क से हैंडक्राफ्टेड है। इसमें जंगला जाल पैटर्न के साथ गोल्डन इंटीक्रेट फ्लोरल मोटिफ्स बारीकी से बुने गए हैं। असली जरी और थ्री-कलर मीनाकारी का काम साड़ी को रिच और लग्जरी फिनिश देता है, तो ब्रोकेड गुलदस्ता बॉर्डर इसकी ब्यूटी को हाइलाइट कर गया। जिसमें सुनहरे के साथ ही सेज ग्रीन शेड की बेल नजर आ रही है, तो ब्रोकेड पल्लू भी इसे हैवी लुक दे गया। वहीं, पूरी साड़ी पर बने सुनहरे और पर्पल जरी फ्लोरल पैटर्न स्टनिंग लगे। शाही फील देती साड़ी के साथ मिसेज अंबानी ने ब्लाउज को थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट दिया, जो पूरे लुक का सबसे यूनिक एलिमेंट है। उन्होंने मैचिंग ब्लाउज की बजाए फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना के वॉश- ब्लू Chantilly लेस ब्लाउज को पहना। इस पर जरदोजी फ्लोरल एप्लिक बने हैं, जिसमें बारीक धागों से खूबसूरत ऑरेंज शेड वाले फूल नजर आ रहे हैं। जिनके सेंटर में वाइट पर्ल्स की छोटी-छोटी चार लटकन लगाकर इसे और सुंदर बनाया। जिससे लेस पर फूलों वाले काम के साथ मोतियों का कॉम्बो कमाल का लगा, जो साड़ी को मॉडर्न टच दे गया।

पहना पर्सनल कलेक्शन का पोल्की डायमंड नेकपीस

साड़ी के बाद नजरें जब नीता की जूलरी पर गई, तो उसमें भी हमेशा की तरह उनकी शाही शान नजर आई। वह अपने पर्सनल कलेक्शन का पोल्की डायमंड चोकर सेट पहने हुए हैं। जिसमें सेज ग्रीन कलर वाली डिटेलिंग साड़ी के पल्लू को कॉम्प्लिमेंट कर रही है, तो ये नेक एरिया की भी ब्यूटी बढ़ा गया। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स, रिंग और हाथ में स्वदेश के कंगन डालकर उन्होंने लुक को पूरा किया। वहीं, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप के साथ वैवी ओपन हेयर करके नीता ने लुक को स्टाइल किया। जहां न्यूड लिप्स, हल्का काजल और डिफाइंड ब्रोज उनके फीचर्स को एन्हांस कर गईं, तो छोटी-सी बिंदी लुक को क्लासिक इंडियन फिनिश देती है। ऐसे में लुक की ऑलओवर वाइब हेरिटेज, एलिगेंस और मॉडर्न ग्रेस का परफेक्ट मिक्स बनी। जहां ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी का कंटेम्पररी ब्लाउज और रॉयल जूलरी के साथ स्टाइल करने वाला अंदाज एक टाइमलेस फैशन स्टेटमेंट बन गया। बनारस (वाराणसी) में बनने वाली बनारसी साड़ी की मेकिंग काफी मेहनत भरी होती है। सबसे पहले सिल्क के धागों को रंगा जाता है और फिर उन्हें लूम (करघे) पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद ही सोने- चांदी के धागों से जरी करके कारीगार इस पर बेल- बूटे या मुगरल प्रेरित डिजाइन बुनते हैं। जिसे हाथ से बुनने में महीनों का समय लग जाता है।

ऑलओवर वाइब लगी हेरिटेज और मॉडर्न ग्रेस का मिक्स