मुंबई: समय रैना का शो इंडियाज गॉट टैलेंट हाल ही में विवादों में रहा था। विवाद की वजह शो में रणवीर अल्लाहबादिया के माता-पिता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी थी। बीते दिनों समय रैना ने अपने वीडियो स्टिल अलाइव में रणवीर पर तंज कसा और शो को लेकर हुए विवाद और एफआईआर का सारा दोष उन पर मढ़ा। रणवीर अल्लाहबादिया ने इस पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में पैपराजी शैलेश पांडे के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, “समय, कौन समय?” रणवीर ने सीधे समय रैना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी से यह साफ था कि उनका इशारा समय की ओर था। इसके बाद रणवीर ने कहा, “अब मेरा टाइम चल रहा है,” जो उनके पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। समय रैना ने स्टिल अलाइव वीडियो में कहा था कि रणवीर ने उनकी मानसिक सेहत को काफी प्रभावित किया और अपनी बनी-बनाई इमेज से हटकर काम करने के कारण विवाद खड़ा किया। उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि वेजिटेरियन व्यक्ति नॉन-वेज खाने की स्थिति में उल्टी कर देगा।रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के बीच यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब इंडियाज गॉट टैलेंट के एक एपिसोड में रणवीर ने माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल किया गया और पुलिस एफआईआर दर्ज की गई। समय रैना को अपने शो के सभी विवादित एपिसोड डिलीट करने पड़े और उन्होंने माफी भी मांगी।
समय रैना के कमेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया का पलटवार: ‘अभी मेरा टाइम चल रहा है।’
