नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुरानी अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए अलग पहचान रखती हैं। तभी तो उन्हें ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ का टैग भी मिल चुका है, जिनकी नशीली आंखें लोगों को बच्चन बहू की याद दिलाती हैं। जिनका अब अनारकली में देसी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वह सादगी के साथ ही सुंदरता और शाही ठाठ- बाट का मेल दिखाकर दिल जीत गईं। ऐसे में उनके नूर से नजरें हटाना जरा मुश्किल-सा हो गया। ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा रहीं 34 साल की हिमांशी वैसे तो हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर जाती हैं, लेकिन जब बात ट्रेडिशनल लुक्स की आती है, तो वह बेस्ट लगती हैं। जिनके इस अनारकली वाले लुक से लड़कियां भी सजने- संवरने के टिप्स ले सकती हैं, जिसमें एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं ने दीवाना बना दिया। आपको बता दें की हिमांशी के लुक की बात करें, तो वह आइवरी कलर का अनारकली पहने नजर आ रही हैं। लेबल शिरीन शाहना का अनारकली सॉफ्ट, फ्लोई फैब्रिक से बना है, जो पहनते ही रॉयल और ग्रेसफुल वाइब दे रहा है। उनका यह लुक लेस इज मोर का परफेक्ट उदाहरण है, जिसमें सॉफ्ट कलर को मिनिमल स्टाइलिंग और रिच डिटेलिंग देकर बैलेंस क्रिएट किया, जो इसे बेहद एलिगेंट और टाइमलेस बनाता है।

वहीं अनारकली की डिटेल्स पर गौर करें, तो इस डीप राउंड नेकलाइन के साथ बनाया और उसे हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, सेक्विन और स्टोन वर्क से हाइलाइट किया। बाकी के हिस्से को प्लेन रखते हुए स्कर्ट पोर्शन के बॉर्डर को सेम गोल्डन पैटर्न से साजाया। जिससे लुक में बैलेंस क्रिएट हुआ, तो फुल स्लीव्स पर छोटे- छोटे मोटिफ्स लुक को एलिगेंट बनाते हैं और कफ्स पर मैचिंग एम्ब्रॉयडरी की गई। जिससे इसमें रिचनेस साफ दिखी। अनारकली को ऊपर से फिटेड बनाया है, जो बॉडी को अच्छी शेप देता है, तो नीचे इसका वॉल्यूमिनस फ्लेयर खुलता है। जिसे छोटी-छोटी प्लीट्स से फ्लो देकर डिजाइन किया, जिससे ट्वर्ल करते वक्त इसका घेर काफी खूबसूरती से फैलता है, जो पूरे लुक को ड्रीमी और ग्रेसफुल बनाता है। जिसे बड़े ही ग्रेस के साथ कैरी करके हिमांशी ने देसी अदाएं दिखाईं और दिल जीत गईं। बेशक हिमांशी के अनारकली पर हैवी वर्क नहीं हुआ है, लेकिन इसका बैलेंस्ड डिजाइन इसे हैवी टच दे रहा है। जिसे ऑर्गेंजा के शीयर दुपट्टे के साथ पेयर करके उन्होंने स्टाइल किया। जिसका सुनहरे धागों से फ्लोरल कढ़ाई वाला बॉर्डर शानदार लगा। इसे हसीना साइड दुपट्टे की तरह एक हाथ पर कैरी किए दिखीं, तो कभी इसे दोनों हाथों पर ले लिया। जिससे उन्हें क्लासी लुक मिला। जब बारी लुक को स्टाइल करने की आई, तो हिमांशी ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्लीक लो बन में बांध लिया, जो लुक को साफ- सुथरा और क्लासी बनाता है। न्यूड टोन मेकअप फीचर्स को एन्हांस कर गया, तो माथे पर लगी छोटी बिंदी ने ट्रेडिशनल चार्म ऐड किया। जिसे पर्ल वाले हैवी गोल्डन झुमके, डायमंड रिंग और गजरा लगाकर उन्होंने फाइनल टच दिया। जिससे हिमांशी का स्टाइल हेड टू टो परफेक्ट बन गया।

