अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना की ‘राका’ के लिए फीस का खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

Follow Us

हैदराबाद। अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के नाम की घोषणा 8 अप्रैल को फैंस के सामने हुई। इस अवसर पर अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी जारी किया गया, जिसमें वह आधे इंसान और आधे राक्षस के रूप में दिखाई दिए। यह फिल्म एक बड़े बजट की साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर है, जो 2027 की शुरुआत में रिलीज़ होने वाली है।एटली की फिल्म ‘राका’ के लिए दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना को मिलाकर लगभग 25 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह अल्लू अर्जुन की फीस से सात गुना कम है। रश्मिका की फीस 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

‘राका’ के पहले लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का हाथ नुकीले पंजों वाला और रोएंदार दिखाया गया है। दीपिका योद्धा राजकुमारी का किरदार निभा रही हैं। एक फोटो में उन्हें हथियार लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है। रश्मिका खलनायक की भूमिका में हो सकती हैं, हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन नजर आ सकती हैं।