वोरा,मेनन की मौजूदगी में संगठन पर मंथन तेज,मैराथन बैठकों में वार्ड–बूथ कमेटियों का गठन प्रगति पर

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 8 अप्रैल, बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने पर ,खासकर बूथ स्तर पर नियुक्ति और संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया था इस अहम बैठक में वरिष्ठ नेता अरुण वोरा की सक्रिय उपस्थिति रही.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार इसी बात को ध्यान में रखते हुए और गंभीरता से लेते हुए, त्वरित अगले ही दिन 9 अप्रैल गुरुवार को रायपुर प्रभारी अरुण वोरा एवं रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन द्वारा रायपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। दिनभर चली इस विस्तृत एवं गंभीर बैठक में शाम तक संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन होता रहा। इस महत्वपूर्ण बैठक में रायपुर शहर कांग्रेस के प्रभारी अरुण वोरा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कुमार मेनन, सभी 12 ब्लॉक अध्यक्ष तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रभारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।बैठक में वार्ड कमेटी, जिला कमेटी एवं बूथ कमेटियों के गठन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती के सकारात्मक संकेत स्पष्ट रूप से देखने को मिले।संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी रणनीतियों को लेकर गंभीर मंथन किया गया।लगभग 50% बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष 50% को 15 तारीख तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही, वार्ड प्रभारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा वार्ड अध्यक्षों का चयन भी सुव्यवस्थित ढंग से कर लिया गया है, जिसकी जानकारी संबंधित प्रभारियों को दे दी गई है। आगामी दिनों में शीघ्र ही कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा किए जाने की तैयारी है।सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक चर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरांत यह सूची अंतिम रूप से तैयार कर प्रस्तुत की गई है।सूत्रों के अनुसार, इस मैराथन बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि संबंधित नामों की सूची जल्द ही श्री कुमार मेनन द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दी जाएगी। कुल मिलाकर, राजीव भवन में हुई इन बैठकों ने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस अब संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है.