पोस्ट ऑफिस में नौकरी और फर्जी मेडिकल डिग्री के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी; अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। जहां दिनांक 17.02.2026 को प्रार्थी संजय निराला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों को पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने एवं फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देने का झांसा देकर कुल 2 करोड 34 लाख रू. लेकर किसी को नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 318(4), 335, 336(2), 338(3), 340(1), 340(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना दौरान पूर्व में 04 आरोपी भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे ,साक्षी सिंह , अंकित तिवारी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों साक्षी सिंह से पूछताछ तथा लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त आरोपिया साक्षी सिंह को दिल्ली में रहने के संबंध में इनपुट प्राप्त होने पर पुलिस टीम भेजकर आरोपिया साक्षी सिंह को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा सुनील प्रताप के साथ मिलकर डी. वाई पाटिल विद्यापीठ युनिवर्सिटी पुने का फर्जी एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. की डिग्री तैयार करना स्वीकार की। जिस पर आरोपी सुनील प्रताप को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर माूमले का मुख्य मास्टर माइड होना पाया गया जिससे आरोपी को दिनांक 07/04/26 गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन एंव फर्जी दस्तावेज जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर अभी तक विभिन्न राज्यों से करीब 30 लोगों का फर्जी एमबीबीएस की डिग्री बनाना पता चला है l

गिरफ्तार आरोपी
सुनील प्रताप पिता स्व. सुभाष चन्द्र उम्र 40 साल पता आर जेड जी 352 पालम कालोनी द्वारका थाना पालम साउथ वेस्ट नई दिल्ली।