रायपुर । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक के पास एकत्रित होकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले का दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणनीति के तहत पहले एक पुतला जलाया, जिसे पुलिस ने छीन लिया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए दूसरा पुतला आग के हवाले कर दिया और अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बंद नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा आकाश शर्मा दिनेश ठाकुर जी श्रीनिवास सुनील भुवाल अविनय दुबे बंशी कन्नौजे हीरेंद्र देवांगन ओम श्रीवास विनोद ठाकुर सुधा सरोज सुयश शर्मा मिलिंद गौतम कमल धृतरलहरे जसबीर ढिल्लन मुन्ना मिश्रा प्रवीण चंद्राकर वेंकट कुमार ईश्वर चक्रधारी आकाश दीवान डूमेंद्र दीप अनीश मनिहार प्रदीप देवांगन हाजरुन बानो राजू यादव गणेश साहू दिवाकर साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
