रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीण महुआ बीनने जंगल पहुंचे थे, तभी उन्होंने पेड़ से दोनों के शव लटके देखे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की और मामले की जांच में जुट गई है।
एसएसपी शासिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रेमी-प्रेमिका द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के पीछे क्या कारण है।
